
यीशु को जानें
कुछ ने उन्हें गुरु कहा, कुछ ने उन्हें भविष्यद्वक्ता कहा, कुछ ने उन्हें मसीह कहा…आप उन्हें क्या कहते हैं?


पृथ्वी अच्छी थी: परमेश्वर ने सब कुछ अच्छा बनाया था और सृष्टि में कोई समस्या नहीं थी। मनुष्य का परमेश्वर के साथ प्रेम भरा संबंध था।
पृथ्वी क्यों इतनी बुरी हो गई? लेकिन मनुष्य चाहता था कि परमेश्वर की बजाय वह स्वयं सब पर राजा बने। यह पाप है क्योंकि इससे परमेश्वर का निरादर हुआ। पाप की सज़ा अनंत मृत्यु है। हमारे पाप पर परमेश्वर का न्याय आ रहा है।


मुक्ति पाने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
तीसरे दिन, यीशु मरे हुओं में से जी उठा, यह सिद्ध करते हुए कि उसके पास मृत्यु पर अधिकार है। यदि आप पाप से मन फिराते हैं और यीशु में विश्वास करते हैं, तो आप पाप की सज़ा से मुक्त हो जाएँगे। परंतु यदि आप विश्वास नहीं करते हैं, तो आपको अपने पापों की सज़ा मिलेगी। वह सज़ा अनंत मृत्यु, अर्थात नरक है।परमेश्वर सब कुछ कैसे पुनर्स्थापित करेंगे?
एक दिन, यीशु सब मनुष्यों के पापों का न्याय करेंगे। यदि आप विश्वास करते हैं, भले ही आपकी शारीरिक मृत्यु हो, आपका पुनरुत्थान होगा और आप अनंत जीवन पाएँगे। परमेश्वर विश्वासियों के साथ हमेशा के लिए नई पृथ्वी में वास करेंगे, जहाँ कोई मृत्यु, पाप और समस्याएँ नहीं होंगी।
समस्याओं से हम कैसे मुक्ति पाने की कोशिश कर रहे हैं?
संसार में बहुत सारी समस्याएँ हैं क्योंकि मनुष्य अपना जीवन परमेश्वर के बिना जी रहा है। इन समस्याओं से बचने के लिए मनुष्य ने धर्म, रिश्तों और धन का सहारा लिया। लेकिन इनमें से कुछ भी ऐसा नहीं है जो मनुष्य की सच्ची मदद कर सके।परमेश्वर ने मूल समस्या का समाधान कैसे किया?
सही समय पर, यीशु, जो परमेश्वर है, मनुष्य बनकर इस संसार में आया। उसने निष्पाप जीवन जिया और फिर क्रूस पर बलिदान हुआ। उसने हमारे पापों की सज़ा अपने ऊपर ले ली, ताकि पाप पर आने वाले दंड से हम बच जाएँ।


क्या आप विश्वास करते हैं कि यीशु आपके लिए यह कर सकते हैं?
क्या आप अनंत जीवन के बारे में और अधिक बात करने के लिए किसी से मिलना चाहेंगे?




